लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः पहले से शादीशुदा पुलिस कांस्टेबल ने साथी महिला सिपाही से शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 22:29 IST

कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सिपाही मोहित खोखर से जान पहचान हुई और संबंध आगे बढ़ा। आरक्षी महिला से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीलीभीतः पीलीभीत में पीआरवी (पुलिस वैन) पर तैनात एक महिला सिपाही ने अपने एक साथी पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 2019 बैच की महिला आरक्षी ने शहर कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में कहा कि 2019 में पूरनपुर थाने में तैनाती के दौरान उसकी सिपाही मोहित खोखर से जान पहचान हुई और संबंध आगे बढ़ा। तहरीर के अनुसार, कांस्टेबल मोहित ने आरक्षी महिला से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का आरोप है इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपी नहीं माना। शिकायतकर्ता महिला आरक्षी का आरोप है कि छह महीने पहले उसने खोखर से शादी की बात की तो पहले उसने टोल-मटोल किया और बाद में उसके परिवार वालों से बात करने की बात कही।

तहरीर के अनुसार, महिला आरक्षी को जानकारी मिली कि 24 मार्च को खोखर ने बागपत की रहने वाली एक महिला से शादी रचा ली। इसके बाद महिला सिपाही ने खोखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज