लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः प्रेम प्रसंग में बाधक बना परिवार, प्रेमी ने प्रेमिका और मां को लहुलुहान किया, भाई की गोली मारकर हत्या, खुद को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 21:07 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है व मामले की गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकथित प्रेमी ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, मौत हो गयी।बैग में बांका (धारदार हथियार) व तमंचा था।रिंकू ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक युवक ने शनिवार को प्रेमिका व उसकी मां को कथित तौर पर लहूलुहान करने के बाद उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में कथित प्रेमी ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी।

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है व मामले की गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बरेली जिले की बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी 19 वर्षीय रिंकू गंगवार शनिवार सुबह पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सिरसा में पहुंचा, वह गांव के ही निर्मल गंगवार के घर पर आया। उसके बैग में बांका (धारदार हथियार) व तमंचा था।

उन्होंने बताया कि रिंकू ने निर्मल गंगवार की 22 वर्षीय बेटी और पत्नी 50 वर्षीय माया देवी के हाथ पर बांका से वार कर दोनों को लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान निर्मल का 28 वर्षीय बेटा रविंद्र पाल गंगवार जब आया तो रिंकू ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी रिंकू घर से भागा और 20 मीटर दूर जाकर खुद को भी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे,और उन्होंने लोगों से पूछताछ की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। आसपास के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि रचना की शादी कहीं और तय हो जाने से आरोपी रिंकू आहत था और उसने रिश्ता भी तुड़वा दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?