लाइव न्यूज़ :

साध्वी से आशीर्वाद लेते हुए SHO की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, हुआ तबादला

By भाषा | Updated: July 24, 2018 09:20 IST

पुलिस ने बताया कि तस्वीर में जनकपुरी थाना के प्रभारी इंद्रपाल सिंह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और साध्वी नमिता आचार्य उनके सिर पर हाथ रखी हुई हैं। सिंह अपनी वर्दी में हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली में एक साध्वी से आशीर्वाद लेते हुए यहां के एक थाना प्रभारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तस्वीर में जनकपुरी थाना के प्रभारी इंद्रपाल सिंह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और साध्वी नमिता आचार्य उनके सिर पर हाथ रखी हुई हैं। सिंह अपनी वर्दी में हैं। 

ये भी पढ़ें: आप भी हैं किसी ग्रुप के एडमिन तो हो जाएं सावधान, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मुकदमा

मीडिया में कुछ खबरों में दावा किया गया है कि इद्रपाल सिंह साध्वी से अपने सिर का मसाज करा रहे थे, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह उनसे आशीष ले रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि सिंह को डिस्ट्रिक्ट लाइन भेज दिया गया है क्योंकि उनका वर्दी में वहां जाना उचित नहीं था। 

ये भी पढ़ें: बुराड़ी केस: परिवार के 11 सदस्यों के मौत के बाद अब घर के पालतू कुत्ते की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के नेतृत्व में सतर्कता जांच का आदेश दिया गया है। पिछले साल विवेक विहार थाना के प्रभारी संजय शर्मा की तस्वीर विवादास्पद साध्वी राधे मा के साथ सोशल मीडिया पर छाने के बाद उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह