लाइव न्यूज़ :

मंगलुरु हत्या मामला: सीएम बासवराज ने कहा- ऐसे मामलों पर नियंत्रण के लिए अपना सकते हैं यूपी का योगी आदित्यनाथ मॉडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2022 16:56 IST

मंगलुरु में गुरुवार शाम करीब 8 बजे फाजिल पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया जिसे अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीव फुटेज में कैद है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।एडीजीपी ने कहा कि फाजिल का अंतिम संस्कार की विधि संपन्न हो चुकी है हमारे अधिकारी जांच में जुटे हैंमंगलुरु की घटना से ठीक दो दिन पहले बेल्लारे में भाजपा के एक युवा नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी

मंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार शाम फाजिल नाम के एक शख्स की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि इसे सांप्रदायिक रंग देने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इसे प्रेम प्रसंग बताकर या फिर इसे सांप्रदायिक रंग देने की अफवाह फैल रही है।

गुरुवार शाम करीब 8 बजे फाजिल पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया जिसे अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीव फुटेज में कैद है। चारों हमलावर ने नकाब पहने हुए थे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि हम अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाए हैं। उन्होंने कहा,  हम आरोपियों, उनके इरादों पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं करेंगे जब तक हम उनसे पूछताछ नहीं करते।

फाजिल की हत्या से ठीक दो दिन पहले बेल्लारे में भाजपा के एक युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार शाम को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों की हत्या एक ही तरीके से की गई है। इस हत्या को लेकर दक्षिण कन्नड़ जिले में माहौल तनावपूर्ण है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं कर्नाटक के एडीजीपी आलोक कुमार ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि फाजिल का अंतिम संस्कार की विधि संपन्न हो चुकी है। उन्होंने कहा हमारे अधिकारी जांच में जुटे हैं। हमारे पास CCTV फुटेज है। हमें सभी फुटेज की जांच करनी होगी। उन्होंने घटना को लेकर कहा कि इसमें एक वाहन का इस्तेमाल अपराध के लिए किया गया है। वह वाहन हमें कुछ लीड दे सकता है। हमें यकीन है कि हम बहुत जल्द इस मामले को सुलझा लेंगे। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमारे लिए सभी घटनाएं समान हैं और लोगों का जीवन हमारे लिए कीमती है। हम तीनों (हत्या) मामलों में कड़ी कार्रवाई करेंगे। जब भी आवश्यक होगा हम कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करेंगे। यूपी मॉडल या कर्नाटक मॉडल दोनों अपनाया जा सकता है।

टॅग्स :कर्नाटकMangaluru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी