लाइव न्यूज़ :

बिजली तार से हाथ-पैर बांधा और ईंट पत्थर से कुचलकर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, भसुर अनिल और सुरेश ने जमीन के लिए मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2022 20:16 IST

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.परिजनों ने बताया कि पिंकी देवी कबाड़ी का काम करती थी.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित पटनासिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के टिकिया टोली इलाके में सम्पति के लालच में अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए. संपत्ति के विवाद में एक विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये.

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पति विवाद में विधवा महिला पिंकी देवी की जमीन हड़पने के चक्कर मे उसके अपने गोतिया ने ही उस महिला की पहले तो बिजली तार से हाथ पैर बांधा और फिर उसकी हत्या ईंट पत्थर से कूच कर कर दी.

मृतक पिंकी देवी के पति सुनील महतो का काफी दिनों पहले ही मौत हो चुकी थी और महिला का कोई बच्चा भी नहीं है. हत्या का आरोप मृतक महिला के भसुर अनिल और सुरेश समेत अन्य परिजनों पर लगा है. पिंकी देवी के मायके वालों के मुताबिक ससुरालवालों की नजर पिंकी की संपत्ति पर थी. आरोपी भसुर अनिल और सुरेश का संपत्ति को लेकर अक्सर पिंकी देवी से झगड़ा होता रहता था.

आज भी किसी बात को लेकर पिंकी देवी और ससुराल के लोगों के साथ बहस हुई थी. जिसके बाद आरोपियों ने पहले तो पिंकी देवी का हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और जब इससे भी मन नहीं भरा तो ईंट पत्थर से कूच कर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गये.

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतिका के परिजनों ने बताया कि पिंकी देवी कबाड़ी का काम करती थी और अपना मकान बनवा रही थी. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज