लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पटना के कोचिंग टीचर ने 5 साल के बच्चे को जमीन पर पटक-पटक पिटा, मौके पर ही छात्र हो गया बेहोश, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: July 6, 2022 12:18 IST

मामले में बोलते हुए जया कोचिंग के संचालक अमरकांत कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को बीपी की शिकायत है और घटना के वक्त उसका बीपी हाई हो गया था जिसके कारण उसने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में एक पांच साल के बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया था। घटना की जानकारी के बाद मामला दर्ज हुआ है।

Patna Child Beat Viral Video:बिहार की राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में एक पांच साल के बच्चे की पिटाई वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे टीचर बच्चे को पीटता जा रहा है और वहां अन्य बच्चे खड़े यह सब देख रहे है। आजतक की एक खबर के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को बीपी की शिकायत थी, बीपी हाई होने के कारण शिक्षक ने बच्चे की पिटाई की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला भी दर्ज दुआ है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला पटना के धनरूआ क्षेत्र के वीर और जारा में मौजूद जया कोचिंग क्लासेस का है जहां पांच साल के बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की गई है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि शिक्षक छोटू बच्चे को पहले हाथों से पीटता है और बाद में उसे डंडे से भी मारता है। बताया जाता है कि टीचर ने बच्चे को इतना मारा था कि वह वहीं बेहोश हो गया था। 

खबर के मुताबिक, कोचिंग में मौजूद अन्य टीचर भी बच्चे को बचाने का साहस नहीं कर पाए थे और दूसरे बच्चों के साथ अन्य टीचर भी उसे पीटता देखते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ मसौढ़ी एएसपी व धनरूआ थाना की टीम ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रहे है। 

गांव वालों ने टीचर को जमकर पिटा

खबर के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले धनरूआ के वीर ओरियारा के जया कोचिंग क्लास पर पहुंचे और वहां पर आरोपी टीचर छोटू की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद जया कोचिंग के संचालक अमरकांत कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि आरोपी को बीपी के बीमारी है और इस कारण उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की है। कुमार ने यह भी बताया कि शिक्षक को निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचारchildपटनावायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली