लाइव न्यूज़ :

पटनाः बेखौफ अपराधियों ने चर्चित मॉडल को घर के बाहर मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी, 12 वर्षीय बेटी के साथ पंडाल घूमने गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2021 16:17 IST

बाइक सवार दो अपराधियों ने मेला से लौट रही स्कूटी सवार मॉडल मोना ऊर्फ अनीता देवी (32 वर्ष) को घर के सामने गोली मार दी. इसमें मॉडल मोना गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी कानून-व्यवस्था संजय कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है.मोना ऊर्फ अनीता मंगलवार की रात करीब आठ बजे स्कूटी से 12 वर्षीय बेटी के साथ पंडाल घूमने गई थी.बेटी घर में चली गई और अनीता सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर गेट खोल रही थी.

पटनाः बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर चल रही चहल-पहल के बीच पुलिस के द्वारा की जा रही सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की पोल खुल गई है. दुर्गा पूजा के मौके पर पटना पुलिस ने पूरी फोर्स तैनाती करने के साथ ही अचूक सुरक्षा होने का दावा किया था.

 

लेकिन बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के दावे की धज्जियां उड़ाते हुए पटना सीटी में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं राजीव नगर थाना क्षेत्र के बसंत कालोनी में मंगलवार की देर रात पटना की चर्चित मॉडल को घर के बाहर गोली मार दी गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने मेला से लौट रही स्कूटी सवार मॉडल मोना ऊर्फ अनीता देवी (32 वर्ष) को घर के सामने गोली मार दी. इसमें मॉडल मोना गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. गोली मोना की कमर में लगी है.

डीएसपी कानून-व्यवस्था संजय कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है. लूटपाट की बात सामने नहीं आई है. आरोपित जान पहचान का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मॉडल मोना को पीछे से अपराधियों ने निशाना बनाया है. इस घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई है.

इस हाईप्रोफाइल गोली कांड के पीछे एक बिल्डर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉडल मोना को पीछे से गोली मारी और वह गोली उसके कमर में फंस गई है. गोली की आवाज सुनकर परिजन और घरवाले आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. घर वालों ने बताया कि मोना देर रात मेला घूमकर घर लौटी थी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसारवमोना के पति सुमन कुमार प्रिंटर कंपनी में रिफिलिंग एजेंट है. मोना ऊर्फ अनीता मंगलवार की रात करीब आठ बजे स्कूटी से 12 वर्षीय बेटी के साथ पंडाल घूमने गई थी. 11 बजे वह वापस घर लौटी. बेटी घर में चली गई और अनीता सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर गेट खोल रही थी.

इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और उसे पीछे से कमर में गोली मारकर फरार हो गए. जख्मी मोना वहीं सड़क पर गिर गई. गोली की आवाज सुनकर बेटी बाहर निकली और शोर मचाने लगी. थोड़ी देर में वहां भीड़ जुट गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर देने का दावा किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना