लाइव न्यूज़ :

Patna: देवर की चाह में भाभी बनी कातिल, देवरानी के मायके जाते ही देवर को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2025 18:16 IST

बिस्तर पर रिजवान लहूलुहान पड़ा था और उसकी मौत चुकी थीं। जबकि शबनम मौके से फरार हो चुकी थी और घर के बाहर का दरवाजा भी उसने बंद कर दिया था।

Open in App

Patna: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके के भुसौला दानापुर इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें देवर के द्वारा दूरी बनाए जाने से नाराज भाभी ने खुनी खेल को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। परिवार वालों का आरोप है कि शबनम अपने देवर रिजवान के प्यार में पागल थी और अक्सर उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी। ऐसे में रिजवान की शादी होने के बाद उसकी दीवानगी और भी खतरनाक रूप ले चुकी थी। आरोप है कि शनिवार रात, जब रिजवान की पत्नी मायके चली गई, तो शबनम को मौका मिल गया। 

बताया जाता है कि देर रात वह रिजवान के कमरे में दाखिल हुई और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शबनम ने धारदार हथियार से रिजवान पर वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिजवान नामक युवक खून से लथपथ अपने ही बिस्तर पर मृत पड़ा था। परिवार वालों के मुताबिक, रविवार सुबह बच्चों की आहट सुनकर परिजन उठे।

उन्होंने देखा कि रिजवान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। बिस्तर पर रिजवान लहूलुहान पड़ा था और उसकी मौत चुकी थीं। जबकि शबनम मौके से फरार हो चुकी थी और घर के बाहर का दरवाजा भी उसने बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही शबनम का व्यवहार अजीब था वह बार-बार रिजवान को परेशान करती थी और उसके जीवन में खलल डाल रही थी। परिजनों का आरोप है कि शबनम ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं, एफएसएल की टीम ने कमरे से खून से सने कपड़े, हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए। पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :पटनाबिहारबिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?