लाइव न्यूज़ :

पटनाः 19 वर्ष की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी दी, एक अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2022 18:07 IST

पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त मनी राय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा कमलेश राय पुलिस की नजर बचाकर भाग निकला.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है.वायरल करने की धमकी देकर कई हफ्तों तक उसका यौन शोषण करते रहे.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना पटना के मनेर थाना इलाके की है, जहां दो लडकों पीडिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.

 

यही नहीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई हफ्तों तक उसका यौन शोषण करते रहे. परेशान लडकी और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है.बताया जाता है कि गांव में एक युवती (लगभग 19 वर्ष) सोमवार की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी.

इसी क्रम में उसी गांव के दो युवक कमलेश राय और मनी राय ने शौच के दौरान ही युवती का अपहरण कर खेत में ले गया और एक पेड़ के नीचे दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए. मामले से परेशान युवती घर आकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त मनी राय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा कमलेश राय पुलिस की नजर बचाकर भाग निकला. इस संबंध में मनेर थाना के थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली