लाइव न्यूज़ :

Pathanagthitta Kerala: पत्नी वैष्णवी और मित्र विष्णु को धारदार हथियार से पति बैजू ने काट डाला?, विवाद में घर छोड़कर चली गई थी और दोस्त के घर पर रह...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 10:41 IST

Pathanagthitta Kerala: बैजू ने रविवार रात करीब 11 बजे वैष्णवी का कथित रूप से पीछा करते हुए विष्णु के घर में घुसकर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे वैष्णवी के पति बैजू (32) को अपनी पत्नी और विष्णु के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था।विवाद के बाद वैष्णवी अपना घर कथित रूप से छोड़कर चली गई थी और वह विष्णु के घर में रह रही थी।पुलिस ने बताया कि वैष्णवी पर हमला करने के बाद बैजू ने विष्णु पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Pathanagthitta Kerala:केरल में पथनमथिट्टा जिले के कलंजूर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके मित्र की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान वैष्णवी (27) और विष्णु (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि वैष्णवी के पति बैजू (32) को अपनी पत्नी और विष्णु के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था। उसने बताया कि बैजू ने रविवार रात करीब 11 बजे वैष्णवी का कथित रूप से पीछा करते हुए विष्णु के घर में घुसकर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उसने बताया कि घरेलू विवाद के बाद वैष्णवी अपना घर कथित रूप से छोड़कर चली गई थी और वह विष्णु के घर में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि वैष्णवी पर हमला करने के बाद बैजू ने विष्णु पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय विष्णु की मौत हो गई। उसने बताया कि पुलिस ने बैजू को हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल