लाइव न्यूज़ :

पानीपतः खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में 35 वर्षीय महिला से 3 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोनीपत ले जाकर पटरियों पर फेंका, ट्रेन गुजरने से पैर कटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 20:42 IST

Panipat: महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक नजदीकी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति एक खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले गया जहां उसने उससे दुष्कर्म किया।घटना से सदमे में दिखी महिला ने यह भी बताया कि बाद में उसे सोनीपत ले जाया गया।आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास भेज दिया है।

Panipat:हरियाणा के पानीपत में एक खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में 35 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया गया, जहां एक ट्रेन गुजरने से उसका पैर कट गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्हें 26 जून को महिला की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी।

उसके पति ने उन्हें बताया कि वह झगड़ा होने के बाद 24 जून से लापता है। उसने बताया कि पहले भी वह घर छोड़कर गयी थी लेकिन वह खुद ही घर लौट आती थी। इस बीच, महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक नजदीकी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है।

किला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी श्रीनिवास ने बताया, ‘‘महिला ने बताया कि वह व्यक्ति उसे अपने साथ एक खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में ले गया जहां उसने उससे दुष्कर्म किया। बाद में दो और व्यक्ति भी आ गए और उन्होंने भी दुष्कर्म किया।’’ इस घटना से सदमे में दिखी महिला ने यह भी बताया कि बाद में उसे सोनीपत ले जाया गया,

जहां आरोपियों ने उसे ट्रेन की पटरियों पर फेंक दिया और एक ट्रेन के गुजरने के कारण उसने अपना एक पैर गंवा दिया। बाद में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। श्रीनिवास ने फोन पर बताया, ‘हमने सामूहिक दुष्कर्म के लिए जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास भेज दिया है।’’

यहां राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ने कहा कि उन्हें रविवार शाम को जीरो एफआईआर मिली और मामले की जांच की जा रही है। जीरो एफआईआर का यह मतलब होता है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSonipatपानीपतहरियाणाRailway Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो