लाइव न्यूज़ :

पालघरः दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी, 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त, 5 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 19:09 IST

‘मेफेड्रोन’ को 'म्याऊ म्याऊ' या एमडी भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयोगों के जरिये मेफेड्रोन बनाने का तरीका प्राप्त किया।मामले का मुख्य आरोपी कार्बनिक रसायन शास्त्र में परास्नातक है।आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

मुंबईः मुंबई पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी के बाद 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बुधवार को इकाई पर छापेमारी कर यह खेप जब्त की, जिसे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के मादक पदार्थ तस्करों को पहुंचाया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी कार्बनिक रसायन शास्त्र में परास्नातक है, जिसने प्रयोगों के जरिये मेफेड्रोन बनाने का तरीका प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई के उपनगरीय इलाके गोवंडी में इस साल मार्च में गिरफ्तार एक मादक पदार्थ तस्कर से मिली विशिष्ट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उस समय तस्कर के कब्जे से 250 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था।’’

इसके बाद की जांच में एएनसी अधिकारियों को इस मामले में और लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक महिला और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इन दोनों के कब्जे से 2.760 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। मेफेड्रोन की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए जारी जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया और अगले दिन नालासोपारा इकाई में छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (एएनसी) दत्ता नलवाड़े ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘एएनसी टीम ने आरोपी के कब्जे से 1403 करोड़ रुपये कीमत का 701.740 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी 52 वर्षीय व्यक्ति है जो कार्बनिक रसायन शास्त्र में परास्नातक है। विभिन्न केमिकल के साथ प्रयोग करके उसने मेफेड्रोन बनाने का तरीका पता लगाया।’’

अधिकारी ने कहा कि मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह हाल के दिनों में शहर की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। ‘मेफेड्रोन’ को 'म्याऊ म्याऊ' या एमडी भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज