लाइव न्यूज़ :

Palghar Murder: मार्ग को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से पीटकर 58 वर्षीय गजानन गणपत दवने को मार डाला, पड़ोस में रहने वाला शख्स, उसकी पत्नी और भाई अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 11:26 IST

Palghar Murder: मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच तलासरी इलाके में उनके घर के पास एक संपर्क मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद है। 

Open in App
ठळक मुद्देलाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा, उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हुआ।अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Palghar Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक दंपति और उनके परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान गजानन गणपत दवने के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दवने को शुक्रवार शाम कथित तौर पर लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घोलवड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच तलासरी इलाके में उनके घर के पास एक संपर्क मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद है।

जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में एक बार फिर झगड़ा हुआ। अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने दवने की कथित तौर पर पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दवने के बेटे ने उसे उमरगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप