लाइव न्यूज़ :

पालघरः महिला सहकर्मी से शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार, धोखाधड़ी करने के आरोप में सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 15:52 IST

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पालघरः  महाराष्ट्र में पुलिस ने एक महिला सहकर्मी से बलात्कार और धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है।

 

दोनों पालघर जिले के एक ही थाने में तैनात थे। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश: किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि फेज-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से 22 मई की रात उसके पड़ोस में रहने वाले राजा नामक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उप्र : बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय एक बच्ची को गांव का ही 20 वर्षीय युवक बहलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार तथा बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पाक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल