लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पाक में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या का विरोध, एंकर ने बेटी को गोद में लेकर पढ़ा पूरा बुलेटिन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2018 17:37 IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी किया विरोध, कहा- हमें यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलने की है जरूरत।

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में 10 जनवरी को आठ साल की मासूम ज़ैनब के रेप के बाद हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान में इस बात को लेकर पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस मामले में एक पाक एंकर किरण नाज ने अनोखे तरीके से विरोध किया है। समा चैनल की एंकर किरण ने घटना के विरोध में अपनी छोटी सी बेटी को ही लेकर ऑन एयर आईं और रेप की न्यूज पढ़ते वक्त उसने अपनी बेटी को गोद में बिठाए रखा। किरण नाज के इस कदम की तारीफ इंटरनेशनल मीडिया भी कर रही है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। समा ने इस वीडियो में घटना के होने से हर मां के दर्द को बयां किया है। 

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और‌ अ‌भिनेता अली जफर ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध किया है। माहिरा ने 11 जनवरी को ट्वीट कर कहा, "हमें यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलने की जरूरत है। हमें इसे अपने स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए। जागरुकता ही समाधान है। यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म को शर्म के साथ जोड़ दिए जाने की वजह से कई मामले अनसुने रह जाते हैं। इस शर्म को रोकें।"अभिनेता अली जफर ने ट्वीट किया, "अपनी जिंदगी में इतना आशाहीन और गुस्सा कभी नहीं हुआ। उसके परिजन सऊदी अरब के मक्का गए हुए थे, तब यह हादसा हुआ। जरा सोचिए उनकी दिमागी हालत क्या होगी। उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।"

क्या है ज़ैनब मर्डर केस

पाक चैनल डॉन के मुताबिक पंजाब के कसूर में 10 जनवरी को नाबालिग का शव बरामद होने के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। लोगों ने पुलिस पर बच्ची को बचाने के लिए कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मृतका बच्ची को आखिरी बार चार जनवरी को अपने घर के पास रोडकोट इलाके स्थित ट्यूशन में देखा गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार वालों को एक वीडियो मिला। वीडियो में दिखाया गया था कि बच्ची किसी अजनबी के साथ है। परिवार वालों ने बच्ची के लापाता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस जांच के दौरान बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :रेपपाकिस्तानमाहिरा खानयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी