लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर यासिर शाह के खिलाफ FIR, बंदूक की नोक पर 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, फ्लैट और गाड़ी का लालच दिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2021 17:25 IST

लड़की ने कहा कि यासिर शाह और उनके दोस्त फरहान ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं।टेस्ट क्रिकेटर ने उसे घटना के बारे में अधिकारियों से संपर्क करने पर "गंभीर परिणाम" की चेतावनी दी थी।यासिर शाह ने कहा कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति था और वह एक उच्च पदस्थ अधिकारी को जानता था।

इस्लामाबादः पाकिस्तान टेस्ट टीम के अहम सदस्य लेग स्पिनर यासिर शाह मुसीबत में फंस गए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में नामजद किया गया है। 14 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी में लड़की ने कहा कि यासिर शाह और उनके दोस्त फरहान ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया, "जब मैंने व्हाट्सएप पर यासिर शाह से संपर्क किया और उन्हें घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं।"

लड़की ने आगे आरोप लगाया कि टेस्ट क्रिकेटर ने उसे घटना के बारे में अधिकारियों से संपर्क करने पर "गंभीर परिणाम" की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, "यासिर शाह ने कहा कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति था और वह एक उच्च पदस्थ अधिकारी को जानता था। यासिर शाह और फरहान कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार करते हैं और वीडियो बनाते हैं।"

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने पुलिस से संपर्क किया, तो राष्ट्रीय क्रिकेटर ने मुझे एक फ्लैट खरीदने और अगले 18 वर्षों के लिए मेरा खर्च वहन करने का प्रस्ताव दिया। 2014 में पदार्पण करते हुए यासिर शाह ने अब तक 46 टेस्ट में 31.08 की औसत से 235 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक टेस्ट शतक भी है, जो दिसंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डयासिर शाहपाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज