लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार ने शादी के 7 महीने बाद पत्रकार पत्नी की कर दी हत्या, वजह हैरान करने वाली

By भाषा | Updated: November 27, 2019 08:41 IST

शिकायत में मृतक के भाई ने कहा है कि उनकी बहन का प्रेम विवाह हुआ था लेकिन शादी के शीघ्र बाद ही कई बातों को लेकर पारिवारिक कलह शुरू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोस्त मोहम्मद ने बताया कि उरूज इकबाल उर्दू समाचार पत्र में काम करती थीं। दंपति की शादी सात महीने पहले ही हुई थी लेकिन इसके बाद संबंध खराब हो गए।

पाकिस्तान की 27 वर्षीय एक महिला पत्रकार की हत्या नौकरी नहीं छोड़ने की वजह से उसके पति ने कथित तौर पर कर दी। पति खुद भी पत्रकार है। प्राथमिकी के अनुसार दंपति की शादी सात महीने पहले ही हुई थी लेकिन इसके बाद संबंध खराब हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोस्त मोहम्मद ने बताया कि उरूज इकबाल उर्दू समाचार पत्र में काम करती थीं और सोमवार को जब वह किला गुज्जर सिंह स्थिति अपने कार्यालय में प्रवेश कर रही थीं तभी उनके पति दिलावर अली ने उन्हें सिर में गोली मार दी।

इसके बाद इकबाल को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन वह नहीं बच पाईं। मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने पीड़ित के भाई यासिर इकबाल की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अली दूसरे उर्दू समाचार पत्र में काम करता है।

प्राथमिकी में पीड़ित के भाई ने कहा है कि उनकी बहन का प्रेम विवाह हुआ था लेकिन शादी के शीघ्र बाद ही कई बातों को लेकर पारिवारिक कलह शुरू हो गया। यह कलह अली द्वारा बारबार अपनी पत्नी से नौकरी छोड़ने की मांग को लेकर भी हो रहा था।

टॅग्स :पाकिस्तानहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज