लाइव न्यूज़ :

Pakistan: प्लीज पापा, हमें छोड़ दो, जालिम पिता का नहीं पिघला दिल, बेटियों को नहर में फेंका

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 11:02 IST

Pakistan: पत्नी से विवाद के चलते एक शख्स ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उसने पत्नी को सबक सिखाने के लिए एक जघन्य घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों को नहर में फेंक दिया डूबने से एक की हुई मौत, दूसरी को बचाया गया पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

Pakistan: पत्नी से विवाद के चलते एक शख्स ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उसने पत्नी को सबक सिखाने के लिए एक जघन्य घटना को अंजाम दिया। शख्स ने अपनी दो बेटियों को नहर में फेंक दिया। डूबने से एक की मौत हो गई और दूसरे को डूबने से बचा लिया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई है।

यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ विवाद के बाद अपनी दो बेटियों को चेचावतनी के पास वाली एक नहर में फेंक दिया। एएनआई न्यूज के अनुसार, आरोपी पिता की पहचान फहीम जावेद के तौर पर हुई है। उसका अपनी पत्नी के साथ भरण-पोषण भत्ते को लेकर विवाद था। पुलिस ने कहा कि फहीम जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है और सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है।

बताया गया है कि वह संदिग्ध कल्लर कहार का निवासी है और भरण-पोषण भत्ते को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

फहीम की पत्नी ने गुजारा भत्ते की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे लेकर अकसर दोनों में अनबन होती रहती थी। वहीं, पाकिस्तान में बीते दिनों पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई। 3 मई को फैसलाबाद में एक व्यक्ति ने वित्तीय समस्याओं के कारण अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फैसलाबाद के गुलशन-ए-मदीना कॉलोनी में हुई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 50 साल के काजिम जवाद ने पहले अपनी पत्नियों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बंदूक तानकर वह तीन लड़कियों और एक लड़के को मारने के लिए आगे बढ़ा। पुलिस ने बताया कि कारोबार में लगातार घाटा होने और कर्ज बढ़ने के बाद काजिम ने यह कदम उठाया था।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास