लाइव न्यूज़ :

कोटा में हुआ दर्दनाक हादसा, गाड़ी के नदी में गिरने से दूल्हा समेत 9 लोगों की हुई मौत, झपकी लेने से हुआ होगा हादसा

By आजाद खान | Updated: February 20, 2022 12:46 IST

कोटा के एसपी केसर सिंह शेखावत के अनुसार, गाड़ी के नियंत्रण खो बैठने से यह घटना घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में एक गाड़ी के नदी में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है।यह गाड़ी बाराता को लेकर मध्य प्रदेश जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोटा: बारातियों को लेकर मध्य प्रदेश जा रही एक कार के रविवार को यहां चंबल नदी में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दूल्हा भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने बताया कि यह हादसा रविवार तड़के नयापुरा पुलिस थाना इलाके में उस समय हुआ, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार पुल से नदी में गिर गई। 

क्या है पूरा मामला

केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में सुबह सात बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। शेखावत ने बताया कि नदी में सात-आठ फुट गहराई में डूबी कार से शुरुआत में सात शवों को बाहर निकाला गया। बाद में दो और शवों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बाराती राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गांव से मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रहे थे। 

झपकी लगने से हुआ होगा हादसा- पुलिस

शेखावत ने आगे कहा कि ‘‘संभवत: झपकी लगने के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। 

सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत होना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने जिलाधिकारी से बात करके पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।’’ 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKotaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए