लाइव न्यूज़ :

Ola ड्राइवर ने कार में महिला को कराया न्यूड, छेड़छाड़ के बाद नग्न तस्वीरें भी खीचीं

By भाषा | Updated: June 6, 2018 11:22 IST

रास्ते में चालक अरूण वी . कार को सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और गैंगरेप की धमकी दी।

Open in App

बेंगलुरू, 6 जून: ओला कैब के एक चालक ने एक जून को हवाई अड्डा जाते समय एक महिला से छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया , मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने की धमकी दी। 

पुलिस ने कहा कि बेंगलुरू पुलिस को ई - मेल के माध्यम से दी गई शिकायत के आधार पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। 

प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के मुताबिक मेंगलुरू की रहने वाली महिला यहां आर्किटेक्ट का काम करती है और एक जून की रात को हवाई अड्डा जाने के लिए उसने कैब बुक किया था। 

रास्ते में चालक अरूण वी . कार को सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस ने बताया कि फिर उसने सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दीं और महिला ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

अभिनेत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी गालियां, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राथमिकी में कहा गया है कि चालक ने उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि अगर उसने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह अपने सभी दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करेगा। 

महिला ने आरोप लगाए कि अरुण ने उससे छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया और उसके मोबाइल फोन से तस्वीरें उतारीं और अपने फोन में इसे डाल लिया। 

उसने महिला को हवाई अड्डे पर उतारा और चेतावनी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा , ‘‘हवाई अड्डा पहुंचने के बाद महिला ने मेल से हमारे उपायुक्त के पास शिकायत भेजी। मेल के आधार पर हमने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली। ’’ 

सिंह ने कहा कि उन्होंने ओला कैब को नोटिस जारी कर पूछा कि चालक का पुलिस सत्यापन क्यों नहीं कराया गया। 

ओला के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा , ‘‘ग्राहक को हुए दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए हम खेद जताते हैं। इस तरह की घटनाओं को हम कतई बर्दाश्त नहीं करते और शिकायत मिलते ही चालक को हमारे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। ’’ 

बिहार: पटना के डीएसपी ने की लड़की से सेक्स की डिमांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बयान में कहा गया है , ‘‘ ग्राहकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और जांच में हम पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। ’’ 

बयान में कहा गया कि चालक के पास वैध पुलिस सत्यापन जांच मौजूद है जो इस बात की पुष्टि करता है कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

टॅग्स :ओलाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए