लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2022 19:33 IST

ओडिशा के भद्रक की रहने वाली 39 साल की एक महिला मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने वाले पेड़ पर चढ़ गई और खुद को मारने की धमकी देने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने रविवार को एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश कीमहिला से आत्महत्या के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पुलिस उत्पीड़न की शिकार थीसीएम आवास ने मामले में एक्शन लेते हुए भद्रक पुलिस को निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने रविवार को एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भद्रक की रहने वाली 39 साल की महिला मुख्यमंत्री आवास के सामने एक पेड़ पर चढ़ गई और खुद को मारने की धमकी देने लगी। जैसे ही सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने दौड़कर फायरकर्मियों की मदद से उसे पेड़ से उतारा।

इसके बाद आनन-फानन में महिला पुलिस को बुलाया गया और उसने महिला से आत्महत्या के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि महिला पुलिस उत्पीड़न की शिकार थी। समाचार वेबसाइट द टलीग्राफ के मुताबित मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास करने वाली महिला का नाम मोनोरामा बारिक है।

पुलिस पूछताछ में नवीन निवास के जान देने गई महिला ने बताया, "मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया है और वो मुझे गुजारा भत्ता भी नहीं देता है। मैं सालों से न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। पुलिस मेरे पति के साथ मिली हुई है, जिस कारण मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मैं भद्रक से भुवनेश्वर आयी और नवीन निवास के सामने जान देना चाहती थी।”

इसके साथ ही महिला ने कहा, “जब मैं नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी तभी मेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। मैं उस मामले का अकेली गवाह हूं, बाद में मुझे हत्या के मामले में शामिल आरोपी से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। मैंने इसे मान लिया और समझौता भी कर लिया। लेकिन मैं कभी भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाई। मेरे पति ने मुझे बार-बार पीटा और मुझे झूठे मामले में फंसाया गया। पुलिस ने मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया गया। मुझे पांच साल पहले केस से बरी किया गया लेकिन जब मैंने पति के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तो मुझे फिर से पीटा गया।”

इसके आगे मोनोरामा ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मैं पिछले एक साल से इंसाफ के लिए भटक रही हूं। कल फिर मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस मेरी एक नहीं सुनती है। इसलिए मैंने सीएम आवास के सामने जान देने के लिए आयी थी।"

घटना के संबंध में सीएम आवास की ओर से बताया गया है कि मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के आदेश दिये गये हैं और भद्रक पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है।

टॅग्स :नवीन पटनायकक्राइमओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए