लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: अपनी शादी के दिन नहीं पहुंचे बीजद विधायक तो मंगेतर ने कर दिया धोखाधड़ी का केस, अब 60 दिन में करना चाहते है महिला से विवाह, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 15:57 IST

इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजद विधायक बिजय शंकर दास ने कहा, ‘‘मैंने शादी से कभी इनकार नहीं किया। वास्तव में, मैंने मीडिया और जनता के सामने इसकी घोषणा की है। ऐसे में धोखा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।’’

Open in App
ठळक मुद्देबीजद विधायक बिजय शंकर दास पर उनकी मंगेतर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी नहीं करने के लिए विधायक पर उनके परिवार द्वारा दबाव बनाया गया है। इसके खिलाफ महिला ने पुलिस से शिकायत भी की है।

भुवनेश्वर: अपनी ही शादी में नहीं पहुंचने वाले तिरतोल से बीजद विधायक बिजय शंकर दास ने रविवार को कहा कि वह अपनी मंगेतर से अगले 60 दिन में शादी करने को तैयार है। विधायक की मंगेतर ने शादी के लिये नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। 

महिला ने यह भी दावा किया था कि विधायक के परिवार के सदस्य उन्हें शादी करने से मना कर रहे हैं और उसपर (महिला) भी शादी नहीं करने का दबाव बनाया और उसे धमकी दी थी। 

बिधायक पर महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 195ए (झूठा साक्ष्य देने के लिए व्यक्ति को धमकी देना) और 120बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) में मामला दर्ज किया गया है। दंपती ने अपनी शादी के पंजीकरण के लिए 17 मई, 2022 को आवेदन दिया था। महिला अपने परिजनों के साथ विवाह पंजीकरण कार्यालय पहुंची थी, लेकिन विधायक वहां नहीं पहुंचे थे। 

एक महीने में शादी करना चाहते है विधायक

मामले में दास (30) ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हां, मैं उससे अगले 60 दिनों में शादी करने को तैयार हूं। शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन दिए हुए एक महीने का वक्त हो गया है। मेरे पास अब भी 60 दिनों का समय है। मेरी मां बीमार हैं और इस दौरान मुझसे जो भी बन पड़ेगा, मैं करूंगा।’’ 

धोखाधड़ी के आरोप से इंकार करते हुए दास ने कहा, ‘‘मैंने शादी से कभी इनकार नहीं किया। वास्तव में, मैंने मीडिया और जनता के सामने इसकी घोषणा की है। ऐसे में धोखा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।’’ 

क्या है विधायक की मंगेतर का आरोप

महिला ने दावा किया कि दास और वह पिछले तीन साल से संबंध में हैं और विधायक ने उससे शादी करने का दावा किया है। विधायक परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि बीजद के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री बिष्णु चरण दास का बेटा दास कुछ समय से महिला के साथ संबंध में था।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBJDओड़िसाPoliceMLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए