लाइव न्यूज़ :

बीमार आदमी को दिया जानवरों को लगने वाला इंजेक्शन, 470 रुपये भी वसूले! झोलाछाप डॉक्टर को छोडऩे पर एएसआई निलंबित

By भाषा | Updated: April 21, 2022 14:19 IST

ओडिशा में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने के लिए स्थानीय सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

Open in App

बारीपदा (ओडिशा): ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को मयूरभंज जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक व्यक्ति को पशुओं को लगने वाला इंजेक्शन लगाने के कथित मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। मयूरभंज के एसपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने महुलडीहा थाने में तैनात एएसआई पबित्र मोहन राउत को निलंबित कर दिया।

एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा पशुओं को दिया जाने वाला इंजेक्शन आदमी को लगाने के एक प्रकरण में झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस के हवाले किया था, लेकिन राउत ने उसे जाने दिया। क्योंझर जिले के कांतिपाल के बिश्वनाथ बेहरा (62) के रूप में पहचाने जाने वाले झोलाछाप डॉक्टर ने 16 अप्रैल को पीठ दर्द से पीड़ित 55 वर्षीय श्रीकांत मोहंता को तीन पशुओं के इंजेक्शन दे दिए थे।

इसके अलावा उसने मोहंता को कुछ गोलियां भी दीं और उसे दिन में दो बार सेवन करने का सुझाव दिया। बिश्वनाथ ने जानवरों वाला इंजेक्शन लगाने के लिए मरीज से 470 रुपये वसूले थे। संयोग से, पशु दवा लेने के बावजूद रोगी पर ऐसा कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, मरीज के बेटे को बिश्वनाथ पर झोलाछाप डॉक्टर होने का शक था। उसने ठाकुरमुंडा के एक डॉक्टर को इंजेक्शन की तस्वीर भेजी, जिन्होंने पुष्टि की कि इंजेक्शन जानवरों को दिया जाता है।

महुलडीहा थाना पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई से जाने की अनुमति मिलने के बाद वे फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने फरार झोलाछाप डॉक्टर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

टॅग्स :ओड़िसाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज