लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: बस के पलट कर पहाड़ी सड़क से नीचे गिरने से हादसे में 6 की मौत, 30 घायल

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:35 IST

गंजाम जिला कलक्टर विजय अमृत कुलंगे ने बताया कि रायगढ़ा जिले के टिकिरी से ब्रह्मपुर जा रही एक निजी बस तप्तपानी के पास पलट गई और सड़क से कम से कम 30 फुट नीचे गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि उनमें से कई की हालत नाजुक है। गैस कटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दमकल कर्मियों की चार टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया है।राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता की वजह से यह दुर्घटना हुई।

ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार तड़के एक बस के पलट कर पहाड़ी सड़क से नीचे गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। गंजाम जिला कलक्टर विजय अमृत कुलंगे ने बताया कि रायगढ़ा जिले के टिकिरी से ब्रह्मपुर जा रही एक निजी बस तप्तपानी के पास पलट गई और सड़क से कम से कम 30 फुट नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए। कुलंगे ने कहा कि वाहन को नीचे से निकाले जाने के बाद ही हताहतों की सटीक संख्या का पता चल पाएगा। महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को दिगपाहंडी अस्पताल और ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उनमें से कई की हालत नाजुक है। गैस कटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दमकल कर्मियों की चार टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया है। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता की वजह से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक विशेष टीम यह पता लगाने के लिए एक जांच करेगी कि वाहन ने कोहरे की स्थिति में यात्रा के लिए तय मानक प्रक्रियाओं का पालन किया था या नहीं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘फिलहाल, हमारी प्राथमिकता दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करना है।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला