लाइव न्यूज़ :

Jahangirpuri violence: हिंसा में शामिल 5 आरोपियों के खिलाफ लगाया गया NSA, अमित शाह ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2022 21:00 IST

जिन 5 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है उनमें हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहीद का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में एक और आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया हैअंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहीद पर लगाया गया NSA

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में 5 आरोपियों पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को  मामले में एक और आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को यहां जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मिसाल पेश करने का निर्देश दिया था ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मुख्य आरोपी अंसार सहित 5 लोगों के खिलाफ लगाया गया NSA

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 16 अप्रैल को निकाले गए हनुमान जयंती जुलूस के दौरान झड़प में शामिल 5 दंगाइयों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। जिन 5 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है उनमें हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहीद का नाम शामिल है।

पुलिस ने अब तक किया 26 लोगों को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। 

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980, देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से संबंधित एक कानून है। यह कानून केंद्र और राज्य सरकार को किसी भी संदिग्ध नागरिक को हिरासत में लेने की शक्ति देता है। रासुका 23 सितंबर 1980 को इंदिरा गांधी सरकार के दौरान लाया गया था। 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी