लाइव न्यूज़ :

'ऐसा नहीं है कि किसी ने उसकी हेल्प नहीं की, लोगों ने उसे ₹50-100 भी दिए', उज्जैन रेप कांड पर पुलिस का बयान

By रुस्तम राणा | Updated: September 28, 2023 15:04 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा, जिन इलाकों से वह गुजरी, वहां के लोगों ने उसकी मदद की। कुछ ने उसे ₹ 50 दिए अन्य लोगों ने ₹100 दिए। रास्ते में उसने एक टोल बूथ पार किया। वहां के कर्मचारियों ने उसे पैसे और कुछ कपड़े दिए। कम से कम 7-8 लोगों ने मदद करने की कोशिश की।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता की मदद को लेकर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं थींअधिकारी ने यह भी कहा कि लड़की विशेष रूप से मदद नहीं मांग रही थीबल्कि लोगों के पास आ रही थी और उन्हें बता रही थी कि कोई उसका पीछा कर रहा है

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ की गई दरिंदगी से पूरा देश शर्मसार है। अर्ध नग्न अवस्था में और उसके घावों से खून बह रहा था, वह मदद मांगने के लिए दर दर भटकी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। सीसीटी फुटेज इस बात की गवाही चीख-चीख कर दे रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही पीड़िता एक व्यक्ति से मदद मांगने उसके पास गई, तो व्यक्ति उसे भगाने लगा। 

हालांकि थकहारकर पीड़िता को एक आश्रम में मदद मिली, जहां एक पुजारी ने उसे कपड़े दिए और पुलिस को बुलाया। जब बीस मिनट बाद, पुलिस आई तो उसे अस्पताल ले गई। वास्तव में घायल किशोरी द्वारा मदद मांगने के दृश्य ने पूरे देश को झकझोर दिया। 

मदद मांगने को लेकर अब उज्जैन के पुलिस प्रमुख सचिन शर्मा का बयान सामने आया है कि कैसे स्थानीय निवासियों ने 15 वर्षीय किशोर की "आर्थिक रूप से" मदद की। एनडीटीवी को पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता की मदद को लेकर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं थीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, जिन इलाकों से वह गुजरी, वहां के लोगों ने उसकी मदद की। कुछ ने उसे ₹ 50 दिए अन्य लोगों ने ₹100 दिए। रास्ते में उसने एक टोल बूथ पार किया। वहां के कर्मचारियों ने उसे पैसे और कुछ कपड़े दिए। कम से कम 7-8 लोगों ने मदद करने की कोशिश की।"

वहीं उन दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर जहां एक व्यक्ति किशोरी को भगाते हुए दिख रहा है, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने वीडियो का पता लगाया और उस क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की। जब हमने उसे पाया, तो उसके पास 120 रुपये थे जो इलाके के लोगों ने उसे दिए थे।"

जब एनडीटीवी ने दबाव डाला कि लड़की अर्धनग्न थी और खून बह रहा था, और उसे नकदी से अधिक चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, तो अधिकारी ने जवाब दिया, "लोगों को आपत्ति हो सकती है। लेकिन आर्थिक रूप से, उन्होंने उसकी यथासंभव मदद करने की कोशिश की।"

अधिकारी ने यह भी कहा कि लड़की विशेष रूप से मदद नहीं मांग रही थी, बल्कि लोगों के पास आ रही थी और उन्हें बता रही थी कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमने जो बयान दर्ज किए हैं, उनमें लोगों ने बताया है कि वह बार-बार कह रही थी, 'मैं खतरे में हूं, कोई मेरे पीछे है। इसलिए वह स्थिर नहीं थी, लोगों ने तदनुसार प्रतिक्रिया दी।"

बहरहाल, पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी कि नाबालिग पीड़िता की हालत अब स्थिर है। हालांकि उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश रही है।  

टॅग्स :उज्जैनरेपMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी