लाइव न्यूज़ :

Noida slum fire: पिता राम और तीन बेटी 10 साल की आस्था, 7 साल की नैना और 5 वर्ष की आराध्या झुलसे, तीनों बेटी की मौत, सफदरजंग में जूझ रहा पिता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2024 16:50 IST

Noida slum fire: चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नैना, आस्था और आराध्या को मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी। दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।झुग्गियों में आग फैलने से रोकी गई।

नोएडाः नोएडा के फेस-वन थानाक्षेत्र में बुधवार तड़के एक झुग्गी में आग लग गई जिससे तीन बच्चियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर फेस-वन थाना क्षेत्र में सेक्टर आठ में दौलत राम की झुग्गी में आग लग गयी । उन्होंने बताया कि इस घटना में दौलत राम (32), उसकी तीन बेटियां आस्था (10), नैना (सात) एवं आराध्या (पांच) बुरी तरह से झुलस गए। उन्होंने बताया कि चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नैना, आस्था और आराध्या को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दौलत राम को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाने की सलाह दी गयी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तथा आसपास की झुग्गियों में आग फैलने से रोकी गई। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। उनके अनुसार जब अग्निशमन कर्मियों ने झुग्गी के अंदर प्रवेश किया तो चारों लोग झुलसे अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि दौलत राम की पत्नी भी घटना के समय घर में सो रही थी, लेकिन वह बच गयी।

टॅग्स :नॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?