लाइव न्यूज़ :

Noida Police Fraud: ऑफिस नहीं आना है, वर्क फ्रॉम होम रहकर लाखों कमाएं, साइबर ठगों ने 2054464 रुपये का लगाया 'चूना'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2024 11:52 IST

Noida Police Fraud: अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ा निवेश कर अधिक कमाने का झांसा दिया गया और 50 हजार रुपये की रकम निवेश की।आरोपियों ने पांच लाख रुपये और निवेश करने के बाद ही पैसे वापस मिलने की बात कही।ठगों ने कई बार में उनसे 20 लाख 54 हजार 464 रुपये जमा करा लिए।

Noida Police Fraud: घर बैठे काम करके लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से कथित रूप से 20,54,464 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय ने बताया कि शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर एक संदेश आया जिसमें घर बैठे काम कर लाखों रुपये प्रतिमाह कमाने की बात कही गई। शिकायत के अनुसार उन्हें ‘गूगल मैप’ पर होटलों की रेटिंग कर पैसे कमाने की बात कही गई और शुरुआत में इस काम के लिए पैसे भी दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद बड़ा निवेश कर अधिक कमाने का झांसा दिया गया और उन्होंने 50 हजार रुपये की रकम निवेश की।

शिकायत में दावा किया गया है कि जब पीड़ित ने लाभ समेत अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने पांच लाख रुपये और निवेश करने के बाद ही पैसे वापस मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद ठगों ने कई बार में उनसे 20 लाख 54 हजार 464 रुपये जमा करा लिए।

उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?