लाइव न्यूज़ :

ब्वॉयफ्रेंड से नाराज लड़की ने GIP मॉल से कूद कर की थी आत्महत्या, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 16:11 IST

7 जुलाई को एक शिवानी नाम की एक लड़की ने नोएड ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल के तीसरे फ्लोर से  कूद कर सुसाइड कर लिया था। 

Open in App

नोएडा, 11 जुलाई:  नोएडा के सेक्टर-38 के एक मॉल में लड़की ने सुसाइड कर लिया। घटना 7 जुलाई की है। महिला ने ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल के तीसरे फ्लोर से  कूद कर सुसाइड कर लिया था। महिला के परिजन कासगंज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार महिला के परिजन से सम्पर्क स्थापित करने में दो दिनों का समय लगा। लेकिन उनके परिजन लड़की की इस हरकत से इतने नाराज हैं कि वह उसका शव लेने से मना कर रहे हैं। 

सेक्टर-39 के पुलिस एसएचओ अरुण कुमार शाय ने कहा कि मृत की पहचान तुरंत कर ली गई थी लेकिन परिवार से सम्पर्क बनाने में हमें दो दिन लग गए। इसके बाद जब सम्पर्क किया गया तो परीजनों ने शव को लेने से मना कर दिया। वहीं सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अगर किसी मृत के परिजन शव लेने से मना कर देते हैं तो हम उस शव को तीन दिनों तक पुलिस कस्टडी में रखते हैं और अगर फिर भी परिजन शव को लेने नहीं आते हैं तो हमलोग खुद से ही उस शव का अंतिम संस्कार कर देते हैं।

मिस्ड कॉल पर बंगाल से दिल्ली तक बिकती रही लड़की, देह व्यापार का ऐसा गिरोह, सुन दहशत में आ जाएंगे आप

एसएचओ अरुण कुमार शाय का कहना है कि आज ( 11 जुलाई) को  पुलिस टीम खुद ही उस महिला के शव का अंतिम संस्कार करेगी। इसके आगे पुलिस का कहना है की महिला का नाम शिवानी है और शायद ये धर्म राज नाम के एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। शिवानी 7 जुलाई 2018 को दोपहर के करीब 3 बजे ग्रेट इंडियन पैलेस मॉल के तीसरे फ्लोर से कुद कर जान दे दी।

इसके अलावा शिवानी ने एक सुसाइड नोट लिखा था। उस नोट में शिवानी ने पिछले कुछ महीने से ब्वॉयफ्रेंड और उनके बीच चल रहे झगड़े का जिक्र किया है। नोट में ये भी लिखा है कि वो उस दिन करीब एक घंटे से अपने ब्वॉयफ्रेंड धर्म राज का इंतजार कर रही थी लेकिन वो मिलने नहीं आया। धर्म राज के खिलाफ पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

एसएचओ अरुण कुमार शाय का कहना है कि धर्म राज और शिवानी चार साल से एक दूसरे को जानते थे। शायद ये दोनों करीब ढ़ाई साल तक साथ रहे और कुछ ही महीने पहले अलग हुए थे। शिवानी मूल रूप से कासगंज की थी और नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। इसके अलावा वो नोएडा सेक्टर 49 के बारोला में रह रही थी। इसके आगे एसएचओ अरुण कुमार शाय ने कहा कि धर्म राज फिलहाल फरार है। उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हैं। हम उसके पुराने कॉल डिटेल्स से उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला