लाइव न्यूज़ :

नोएडा: बैंक लूटने आए बदमाशों ने रॉड मारकर की दो गार्डों की हत्या

By भाषा | Updated: September 21, 2018 16:17 IST

उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों तथा वहां तैनात अन्य सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है।

Open in App

नोएडा, 21 सितंबर:  नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर एक में हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात पंजाब नेशनल बैंक पर धावा बोलकर दो गार्डों की हत्या कर दी और बैंक में डाका डालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अजय पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसपी डॉ. अजय पाल ने बताया कि सी- 13 सेक्टर एक में जिस जगह पंजाब नेशनल बैंक का भवन है वहीं डीजीएम का कार्यालय, स्टेशनरी का गोदाम तथा सेक्टर एक की पीएनबी बैंक की शाखा है। घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर भारत सरकार का टकसाल है।

एसएसपी ने बताया कि पीएनबी की उस शाखा में मुकेश यादव तथा मुद्रिका प्रसाद सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। मुकेश यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले थे और मुद्रिका प्रसाद बिहार के आरा के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में डाका डालने के इरादे से धावा बोला। गार्डों ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने लोहे की छड़ों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि सुबह कार्यालय पहुंचने पर बैंक अधिकारी को घटना का पता चला। 

उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों तथा वहां तैनात अन्य सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। बैंक के अधिकारियों ने बताया है कि नकदी और कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है, हालांकि वे पैसे और सामान की जांच कर रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि बदमाश बैंक में लगे लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिये घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और श्वान दस्ते को बुलाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और जनपद पुलिस की पांच टीमें बनाकर घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?