लाइव न्यूज़ :

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से ठगी, लगा 20 लाख का चूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 13:16 IST

Noida News: एक महिला से 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

Open in App

Noida News:  उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में साइबर अपराधियों द्वारा एक महिला से 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि श्वेता राय नामक महिला ने मंगलवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्हें 25 फरवरी को एक फोन कॉल आई थी और फोन करने वाले व्यक्ति ने शेयर बाजार में फायदा होने का लालच देकर उनसे पैसा निवेश करने को कहा।

यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने 28 फरवरी को कुछ पैसा निवेश किया और उनकी धनराशि बढ़ती हुई दिखाई दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार साइबर अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर लगभग 20 लाख रुपये अपने खाते में हस्तांतरित करा लिये।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बाद में जब महिला ने अपनी रकम निकालनी चाही तो उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नोएडा समाचारCyber Crime Police Stationशेयर बाजारNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत