लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: October 29, 2025 15:48 IST

थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पर कई लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Noida Crime News: थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पर कई लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सतीश नामक व्यक्ति ने थाना बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराई कि विनीत और राजेंद्र सहित आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मंगलवार को थाना क्षेत्र के चाई-4 सेक्टर में एक सोसाइटी के पास मारपीट की और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आज दो आरोपियों- विनीत और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि तीन दिन पूर्व ग्राम चुहड़पुर में एक व्यक्ति के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम हो रहा था। वहां पीड़ित सतीश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। गिरफ्तार आरोपी विनीत के पिता ओमप्रकाश भी वहां गए थे। ओमप्रकाश और सतीश में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि विवाद के बीच सतीश ने ओमप्रकाश को थप्पड़ मार दिया और इसका बदला लेने के लिए विनीत अपने साथियों के साथ मंगलवार को थाना बीटा-2 क्षेत्र पहुंचा और पीड़ित के साथ मारपीट की। इस घटना का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने नोएडा पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबNoida Policeउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?