लाइव न्यूज़ :

बहन के साथ दवा लेने जा रही युवती को युवक ने सरेराह गोली मार कर हत्या की, खुद को भी मारी, हालत गंभीर, जानें वजह

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:12 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अन्नु (23) अपनी बहन के साथ दवाई लेने के लिए रेलवे रोड पर गई थी जहां 25 वर्षीय युवक बंटी भी पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित बंटी ने अन्नु पर गोली चला दी।युवती को गोली मारने के बाद बंटी ने खुद को गोली मार ली। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडाः अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रही एक युवती की मंगलवार की शाम को एक युवक ने सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अन्नु (23) अपनी बहन के साथ दवाई लेने के लिए रेलवे रोड पर गई थी जहां 25 वर्षीय युवक बंटी भी पहुंच गया। उन्होंने बताया कि बंटी ने अन्नु को रोककर बात करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने उसे तवज्जो नहीं दी।

उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित बंटी ने अन्नु पर गोली चला दी। युवती को गोली मारने के बाद बंटी ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया जबकि बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक तथा मृतका पहले एक ही मोहल्ले में रहते थे और दोनों एक दूसरे से परिचित थे। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

बूंदी में ट्रेन के सामने कूदकर पुरुष और महिला ने दी जान

राजस्थान के बूंदी जिले में केशोराय पाटन स्टेशन पर ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर 32 वर्षीय एक व्यक्ति और 27 वर्षीय एक महिला ने जान दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक के पास मिली एक डायरी से एक हस्तलिखित कागज मिला है, जिसमें लिखा है कि आत्महत्या करने का निर्णय उन दोनों का है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। पुलिस ने बताया कि मृतक राजस्थान के करौली जिले के निवासी थे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस को पटरी पर दोनों का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे केशोराय पाटन कस्बे के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया और परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। केशोराय पाटन के थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि ऐसा दावा है कि मृत व्यक्ति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सरकारी कर्मचारी था, जबकि महिला एक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका थी। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!