लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case Update News: फांसी वाले दिन से 3 दिन पहले जल्लाद पवन को बुलाया गया तिहाड़ जेल, उत्तर प्रदेश जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर किया गया अनुरोध

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:52 IST

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजा डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर मेरठ के जल्लाद पवन की सेवा का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेल अधिकारियों के अनुसार जल्लाद के आने के बाद डमी को फांसी देकर अभ्यास किया जाएगा।निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि आज चौथा डेथ वारंट जारी हो गया। अब उम्मीद है कि ये डेथ वारंट फाइनल हो, उसी तारीख पर इनको फांसी हो और निर्भया को इंसाफ मिले।

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषियों को फांसी की सजा मिलने से पांच दिन पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जल्लाद को फांसी वाले दिन से तीन दिन पहले 17 मार्च को जेल में उपस्थित होने के लिए कहा है।  इस मामले में मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे एक साथ फांसी दी जाएगी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजा डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर मेरठ के जल्लाद पवन की सेवा का अनुरोध किया था। जेल अधिकारियों के अनुसार जल्लाद के आने के बाद डमी को फांसी देकर अभ्यास किया जाएगा।

बता दें कि निर्भया केस के चार दोषियों में एक विनय शर्मा ने फांसी से बचने के लिए अपने वकील एपी सिंह से दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल के पास एक आवेदन दिया था। इस आवेदन में उसने उपराज्‍यपाल से फांसी नहीं देने की गुहार लगाई थी और सजा को उम्र कैद में बदलने का अनुरोध किया था। इसमें कोई दो राय नहीं कि जान बचाने के लिए आरोपी हर तरीका अपना रहा है। इसके बावजूद 20 मार्च 2020 के डेथ वारंट को ध्यान में रखते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करने में लग गया है।  

बता दें कि निर्भया के दोषी कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी होने के बाद लगातार मौत से बचने के लिए हर जोर आजमाइश कर रहा है। इसी क्रम में दोषी विनय शर्मा ने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से दिल्ली के उपराज्यपाल से मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। वकील एपी सिंह ने सीआरपीसी की धारा 432, 433 के तहत मौत की सजा को निलंबित करने के लिए याचिका दायर की है।

इस मामले में 20 मार्च का डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि आज चौथा डेथ वारंट जारी हो गया। अब उम्मीद है कि ये डेथ वारंट फाइनल हो, उसी तारीख पर इनको फांसी हो और निर्भया को इंसाफ मिले। जब तक उनको फांसी नहीं होती है तब तक हम हर पल लड़ने के लिए तैयार हैं क्योंकि जब तक उनको फांसी नहीं होगी वो नया पैतरा करेंगे।

बता दें कि निर्भया मामले में चारों दोषियों को मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने के लिये बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा 20 मार्च की तारीख निर्धारित किये जाने के बाद उसकी (निर्भया की) मां आशा देवी ने कहा, ‘‘20 मार्च की सुबह हमारे जीवन का सवेरा होगा।’’

निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों को फांसी दिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि 20 मार्च फांसी की आखिरी तारीख होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौका मिला तो वह दोषियों को मरते देखना चाहेंगी। देवी ने कहा, ‘‘निर्भया ने मरने के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उन्हें (दोषियों को) ऐसी सजा मिले कि इस तरह का अपराध फिर कभी ना हो। यदि मौका मिला तो मैं उन लोगों को मरते देखना चाहूंगी।’’

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपमेरठजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला