लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: कहीं आत्महत्या न कर लें इसलिए 'सुसाइड वॉच' पर रखे गए चारों दोषी, 24 घंटे हो रही निगरानी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 10:56 IST

दोषियों की हर पल की निगरानी हो रही है। 24 घंटे में एक मिनट के लिए भी उन्हें निगरानी से नहीं हटाया जा रहा है। वॉर्डन और जेलकर्मियों से कहा गया है कि दोषियों द्वारा बाथरूम का इस्तेमाल करते समय भी उन पर नजर रखी जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देएक दोषी पवन गुप्ता को दिल्ली के मंडोली जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद चारों को एक ही सेल में बंद कर दिया गया हैसुसाइड वॉच टीम में शामिल गार्ड और वॉर्डन से कहा गया है कि वे दोषियों को अकेला न छोड़ें।

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को तिहाड़ जेल की एक ही सेल में बंद कर दिया गया है। दोषियों को जल्द फांसी के तख्त पर चढ़ाने की संभावनाओं के मद्देनजर उन पर निगरानी में इजाफा किया गया है। इस पहलू पर भी गौर किया जा रहा है कि कहीं दोषी तनाव में आत्महत्या जैसा कदम न उठा लें।

टीओआई की खबर के मुताबिक, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि निर्भया के चारों दोषियों को 'सुसाइड वॉच' पर रखा गया है। इसके लिए जेल के कई गार्ड और एक वॉर्डन की टीम गठित की गई है। जिस सेल में दोषी बंद हैं, उसमें कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

दोषियों की हर पल की निगरानी हो रही है। 24 घंटे में एक मिनट के लिए भी उन्हें निगरानी से नहीं हटाया जा रहा है। वॉर्डन और जेलकर्मियों से कहा गया है कि दोषियों द्वारा बाथरूम का इस्तेमाल करते समय भी उन पर नजर रखी जाए। 

सुसाइड वॉच टीम में शामिल गार्ड और वॉर्डन से कहा गया है कि वे दोषियों को अकेला न छोड़ें। 

बता दें कि एक दोषी पवन गुप्ता को दिल्ली के मंडोली जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद चारों को एक ही सेल में बंद कर दिया गया है। 

इससे पहले खबर आई थी कि दोषियों को फांसी देने के लिए जल्लाद की तलाश पूरी हो गई है। मेरठ कारागार से पवन जल्लाद को बुलाया गया है। इसके अलावा भी खबर है कि दो और जल्लादों को स्टैंड वाई पर रखा गया है। 

फांसी के लिए बिहार के बक्सर और महाराष्ट्र के पुणे से रस्सियां मंगाई गई हैं। 

बता दें कि एक दोषी विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी। राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के 14 दिन बाद दोषियों को फांसी दी जाती है लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस केस में फांसी पहले भी दी जा सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि दोषियों को उसी दिन फांसी दी जा सकती है जिस दिन निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी। 

बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के बसंत विहार इलाके में एक चलती बस में मेडिकल की एक छात्रा के साथ 6 दोषियों ने हैवानियत को अंजाम दिया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। मामले के एक दोषी ने जेल में आत्महत्या कर ली थी और एक नाबालिग दोषी को बाल सुधार गृह भेजा गया था।

 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए