लाइव न्यूज़ :

NIA कोर्ट ने बांग्लादेशी आतंकवादी को सुनाई 7 साल की सजा, भारत में आतंकी हमले की साजिश में पाया गया दोषी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2022 08:56 IST

NIA के एक अधिकारी के मुताबिक बांग्लादेश के सयलहेत के रहने वाले समद मियां (26) को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मामला शुरू में नवंबर 2017 में एसटीएफ कोलकाता द्वारा दर्ज किया गया थाबांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित हैबांग्लादेशी सदस्य 2016 में भारत में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश के तहत भारत में दाखिल हुए थे

कोलकाताः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के एक बांग्लादेशीआतंकवादी को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। एनआईए की विशेष अदालत ने समद मियां (26) को भारत में आतंकवादी हमले की साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया और उस पर 16,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

एनआईए के एक अधिकारी के मुताबिक बांग्लादेश के सयलहेत के रहने वाले समद मियां (26) को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया। अधिकारी के मुताबिक यह मामला शुरू में नवंबर 2017 में एसटीएफ कोलकाता द्वारा दर्ज किया गया था, जो कोलकाता में बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित है।

अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार सदस्यों में चार बांग्लादेशी नागरिक थे जबकि एक भारतीय था। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 2018 में जांच अपने हाथ में ली और स्थापित किया कि एबीटी के बांग्लादेशी सदस्य 2016 में भारत में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश के तहत भारत में दाखिल हुए थे। 

टॅग्स :आतंकवादीबांग्लादेशआतंकी हमलाएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी