लाइव न्यूज़ :

PFI से जुड़े एक मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कई जगहों पर छापेमारी

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2022 15:07 IST

एनआईए के अधिकारियों ने पीएफआई से जुड़े एक मामले के संबंध में तेलंगाना के छह जिलों में 38 स्थानों और आंध्र प्रदेश के दो जिलों में दो स्थानों सहित 40 स्थानों पर छापे मारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के छह जिलों में 38 स्थानों और आंध्र प्रदेश के दो जिलों में दो स्थानों सहित 40 स्थानों पर हुई छापेमारीमामले में मुख्य आरोपी शाहिद को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत नोटिस दिया गया था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए के अधिकारियों ने पीएफआई से जुड़े एक मामले के संबंध में तेलंगाना के छह जिलों में 38 स्थानों और आंध्र प्रदेश के दो जिलों में दो स्थानों सहित 40 स्थानों पर छापे मारे हैं।

मामले में मुख्य आरोपी के ठिकानों पर हुई रेड

एजेंसी मामले के मुख्य आरोपी शाहिद चौश उर्फ शाहिद के आवास पर छापेमारी की। शाहिद को 41 (ए) दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत नोटिस दिया गया था। इस साल जुलाई में तेलंगाना के निजामाबाद पुलिस स्टेशन द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) के तहत पीएफआई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से संबंधित है मामला

निजामाबाद में उस्मानिया मस्जिद के पास स्थित एक घर में कुछ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से संबंधित प्राथमिकी में अब्दुल कादिर और 26 व्यक्तियों और अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। कादिर, शेख सहदुल्ला, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अब्दुल मोबिन को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में, 28 अगस्त को एनआईए ने मामला फिर से दर्ज किया।

8 लाख रुपये सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त

एनआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे। छापेमारी कर रही एनआईए की टीम ने डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, दो खंजर, 8,31,500 रुपये नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :एनआईएPFIआंध्र प्रदेशतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई