लाइव न्यूज़ :

तेज स्पीड मिनीवैन ने दूसरी गाड़ी को मारी जबरदस्त टक्कर, 5 की ऑन स्पॉट मौत, 10 लोग घायल

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 11:07 IST

गुजरात पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय घटी जब सभी मृतक मिनीवैन में सवार होकर पास के एक मंदिर में जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद जिले में एक मिनीवैन और अज्ञात गाड़ी के टक्कर हो जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि तेज स्पीड से चल रही मिनीवैन ने ही अज्ञात गाड़ी को टक्कर मारी थी। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

अहमदाबाद:गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है वहीं दस लोगों के घायल होने के भी बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह टक्कर मिनीवैन और एक अज्ञात गाड़ी के बीच में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ यह टक्कर

पुलिस के अनुसार, यह हादसा अहमदाबाद जिले के ढोलका कस्बे के पास घटी है। इसमें एक मिनीवैन और एक अज्ञात वाहन की टक्कर हुई है जिससे मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई और करीब दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढोलका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कुछ लोग वैन में सवार होकर वडोदरा से बोटाद जिले के एक मंदिर जा रहे थे, तभी राज्य के एक राजमार्ग पर शनिवार शाम यह हादसा हुआ है। अधिकारी ने इस पर बोलते हुए कहा, ‘‘तेज गति से चल रही मिनीवैन ने एक अन्य वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 10 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।’’ 

मिनीवैन चालक की भी मौत हो गई

बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाएं और दो पुरुष की मौत हो गई है। मामले में पुलिस का यह भी कहने है कि मरने वालों में मिनीवैन चालक की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बताया कि हताहतों की आयु 27 से 48 वर्ष के बीच है। 

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO