लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, इस वजह से आरोपी दे रहा था धमकी

By आजाद खान | Updated: January 9, 2022 11:08 IST

BJP MLA Ashish Shelar का कहना है कि आरोपी दो अलग-अलग नंबरो से कॉल करता था और उनके परिवार समेत उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई क्राइम ब्रांच ने बीजेपी नेता को धमकाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।इस पर आरोप है कि वह बीजेपी नेता शेलार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।आरोपी शेलार को एक जमीन विवाद से परेशान होकर यह धमकी दे रहा था।

मुंबई: बीजेपी नेता आशीष शेलार (BJP MLA Ashish Shelar) को अपशब्द कहने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शेलार ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके मुताबिक, आरोपी उन्हें फोन कर गाली गलोज करता था और उनके परिवार समेत उन्हें भी मारने की धमकी देता था। शेलार का यह भी यह भी कहना है कि आरोपी उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से कॉल करता था और उन्हें परेशान कर धमकी देता था। आरोपी का नाम ओसामा शमशाद खान है जो मुंबई के माहीम में रहता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्यों आरोपी बीजेपी नेता को दे रहा था धमकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक जमीन विवाद को लेकर बहुत परेशान था और इस मामले में उसके बेटे को भी जेल हो चुकी है। उनका कहना है कि एक तो जमीन विवाद और दूसरा हत्या करने की कोशिश में उसके बेटे को जेल हो गई थी, इसी दबाव के कारण ओसामा ने बीजेपी नेता को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि शेलार पश्चिम बांद्रा के विधायक हैं जहां से ओसामा भी ताल्लुक रखता है और ऐसा हो सकता है कि विधायक द्वारा उसकी समस्या को नहीं सुलझाया गया हो इसलिए इससे परेशान होकर आरोपी ने यह कदम उठाया होगा। 

पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता शेलार ने जब अपनी शिकायत दी तो पुलिस अलर्ट हो गई और उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी ने जिन दो मोबाइल से बीजेपी नेता को कॉल किया था, उसके आधार पर आरोपी को तलाश किया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने आरोपी ओसामा को माहीम से गिरफ्तार कर लिया और उससे शुरुआती पूछताछ पर जमीन विवाद की जानकारी मिली है।

टॅग्स :मुंबईBJPक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMumbai Police's Crime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना