लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 22, 2023 07:42 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो बार पीसीआर पर कॉल किया था और धमकी देने के साथ साथ पैसे की भी मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि देश के बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। उसने पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को मारने की धमकी दी है और पैसे की मांग की है।

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने कथित तौर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'जान से मारने' की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें धमकी भरे दो कॉल आए थे और इसके बाद उसके लोकेशन का पता लगाया गया और फिर उसे पकड़ लिया गया है। मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और वह बढ़ई का काम करता है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीसीपी (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा पुलिस को पीसीआर पर दो कॉल्स मिली थी। आरोप है कि दोनों ही कॉल्स में आरोपी ने पीएम मोदी, अमित शाह और बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी और साथ में पैसों की भी मांग की थी। 

उन्होंने बताया कि पहला कॉल सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर की गई और फिर आठ मिनट बाद 10 बजकर 54 मिनट पर एक और कॉल आया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली का है और वह एक बढ़ई है। उनके अनुसार, वह एक शराबी है और उसने नशे की हालत में फोन किया था। 

धमकी देने वाला आरोपी शराबी है

मामले में पुलिस ने कहा है कि कॉल आने के बाद हमें उसे ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान राष्ट्रीय राजधानी के मादीपुर, पश्चिम विहार निवासी सुधीर शर्मा (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि वे आगे की कार्रवाई कर रहे है।

इससे पहले आरोपी शर्मा के परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने कहा था कि वह आदतन शराबी है। मामले में पुलिस ने आगे कहा कि कॉल मिलते ही कॉलर का पता लगाने के लिए एक टीम को तैनात किया गया था। 

टॅग्स :क्राइमनरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो