लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने ईंट से किया हलवाई पर हमला, शादी समारोह में सीवेज की शिकायत कर रहा था पीड़ित, केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 09:57 IST

मामले में अपनी बचाव करते हुए आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, ‘‘जो इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक अखिलेश त्रिपाठी पर केस दर्ज हुआ है। उन पर शादी में दो व्यक्तियों पर हमला करने का आरोप लगा है। वहीं अखिलेश त्रिपाठी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज किया है।

नई दिल्ली: पश्चिमोत्तर दिल्ली के अशोक विहार में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को जलमल निकास समस्या की शिकायत किये जाने पर शिकायतकर्ता समेत दो व्यक्तियों पर कथित रूप से हमला किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अशोक विहार थाने को लालबाग इलाके के समीप हमला किए जाने के बारे में सूचना मिली है। 

पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमोत्तर) उषा रंगनानी ने बताया कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने पूछताछ की तो पता चला कि मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने गुड्डू हलवाई और मुकेश बाबू पर हमला किया एवं दोनों को जहांगीरपुरी के बीजेआरएम अस्तपाल में ले जाया गया है। 

शिकायत करने पर आप नेता ने ईंट से किया हमला

पुलिस उपायुक्त के अनुसार हलवाई ने बताया कि बुधवार को वह जेलर वाला बाग के समीप रेलवे लाइन के पास एक कार्यक्रम में था जहां वह खान-पान सेवा दे रहा था। रंगनानी के मुताबिक, हलवाई ने बताया कि उसने त्रिपाठी से इलाके में जलमल निकासी की समस्या की शिकायत की, जिस पर वह नाराज हो गए और उन्होंने उसके सिर पर ईंट से हमला किया था। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के अनुसार, जब हलवाई के रिश्तेदार बाबू ने बीच-बचाव किया तब त्रिपाठी ने उस पर भी हमला कर दिया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हलवाई के सिर पर बायीं ओर जख्म है जबकि बाबू को बाहरी चोट नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। उनके खिलाफ धारा 323/341 के तहत केस दर्ज हुआ है। 

आप नेता ने क्या दी सफाई

वहीं त्रिपाठी ने उनके विरूद्ध मामला दर्ज किए जाने को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया है एवं इन सबी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया है। 

इस उन्होंने आगे कहा, ‘‘जो इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।’’ आप विधायक ने पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह गंदी राजनीति है जो भाजपा मेरे विरूद्ध खेल रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’’ 

टॅग्स :क्राइमNew Delhiक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?