लाइव न्यूज़ :

40 साल पुराने हत्याकांड में 93 वर्षीय बुजुर्ग ने उम्र कैद की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

By भाषा | Updated: June 15, 2018 20:34 IST

याचिका दायर करने वाले वकील यदुनंदन बंसल और अमित कुमार ने कहा कि याचिकाकर्ता कई बीमारियों से ग्रस्त है और वह अपने शरीर के दाहिने अंगों को हिलाने डुलाने में असमर्थ है।

Open in App

नयी दिल्ली , 15 जून: चालीस साल पुराने हत्याकांड में 93 साल के वयोवृद्ध व्यक्ति ने उम्र कैद की सजा को चुनौती देते हुये उच्चतम न्यायालय में आज याचिका दायर की। न्यायमूर्ति उदय यू ललित और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की अवकाश कालीन पीठ के समक्ष इस मामले पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध करते हुये इसका उल्लेख किया गया।

पीठ ने याचिकाकर्ता रोहतास से कहा , ‘‘ अवकाश कालीन अगली पीठ के समक्ष 18 जून को इसका उल्लेख किया जाये। ’’याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ यह याचिका दायर की है।

याचिका दायर करने वाले वकील यदुनंदन बंसल और अमित कुमार ने कहा कि याचिकाकर्ता कई बीमारियों से ग्रस्त है और वह अपने शरीर के दाहिने अंगों को हिलाने डुलाने में असमर्थ है।

जज पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली- सगाई की, मांग भरी फिर संबंध बनाया और अब कर रहा है दूसरी शादी

उच्च न्यायालय ने अपने 12 फरवरी के फैसले में रोहतास और दो अन्य की अपील खारिज कर दी थी। इन सभी को 1983 में निचली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनायी थी।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 29 सितंबर , 1978 में खेत में फसल कटाई को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें कुछ व्यक्ति जख्मी हो गये थे।

पुलिस का दावा था कि भूमि विवाद को लेकर हुये इस झगड़े में रोहतास ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई की थी। इस घटना में बुरी तरह जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला