लाइव न्यूज़ :

पेपर लीक केसः 36 घंटे सवाल करेगी ईओयू, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर कसेगा शिकंजा, सिपाही बहाली, बीपीएससी शिक्षक भर्ती और नीट मामले पर नकेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2025 16:49 IST

NEET paper leak case: रिमांड के दौरान ईओयू संजीव मुखिया से करना पूछताछ करेगी। बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने संजीव मुखिया से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही बहाली, बीपीएससी शिक्षक भर्ती और नीट(यूजी) जैसी कई परीक्षाओं के पेपर लीक में संजीव मुखिया का हाथ रहा है। संजीव पटना के सगुना मोड़ के पास आरएन हाइट्स अपार्टमेंट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था।3 महीने पहले एक फ्लैट किराए पर लिया था। जिस मोबाइल नंबर को ईओयू ट्रेस कर रही थी।

NEET paper leak case: आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) को नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को 36 घंटों के लिए रिमांड दिया गया है। शुक्रवार को कोर्ट ने ईओयू के द्वारा पांच दिनों के लिए रिमांड की अर्जी को खारिज कर दिया था। आज दोबारा से ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेने को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। रिमांड के दौरान ईओयू संजीव मुखिया से करना पूछताछ करेगी। बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने संजीव मुखिया से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी।

सिपाही बहाली, बीपीएससी शिक्षक भर्ती और नीट(यूजी) जैसी कई परीक्षाओं के पेपर लीक में संजीव मुखिया का हाथ रहा है। संजीव पटना के सगुना मोड़ के पास आरएन हाइट्स अपार्टमेंट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था। उसने 3 महीने पहले एक फ्लैट किराए पर लिया था। जिस मोबाइल नंबर को ईओयू ट्रेस कर रही थी।

वह मोबाइल  संजीव मुखिया ने किसी और के नाम पर ले रखा था, जिसकी वजह से लोकेशन सही नहीं मिल पा रही थी। संजीव मुखिया पर अक्टूबर 2023 में सिपाही बहाली पेपर लीक का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। बिहार सरकार ने 11 अप्रैल को उसके ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

वहीं, ईओयू की जांच में यह सामने आया है कि संजीव मुखिया एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से पेपर लीक को अंजाम देता था। इस नेटवर्क में उसके परिजनों के अलावा करीब 30 से ज्यादा लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में फैले हुए हैं।

हाल ही में 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार छह लोगों में उसका करीबी चिंटू भी शामिल था, जिसे उसके रिश्तेदार के रूप में जाना जाता है। जांच में खुलासा हुआ कि 5 मई की सुबह चिंटू को व्हाट्सएप पर नीट का प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी की पीडीएफ मिली थी, जिसे पटना के ‘लर्न एंड प्ले स्कूल’ में प्रिंट कर छात्रों को रटाया गया था।

टॅग्स :नीटBihar PoliceपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप