लाइव न्यूज़ :

पत्नी आशा बाई को पति जितेंद्र बंजारा ने काट डाला, बचाने आया बेटे रवि पर कुल्हाड़ी से हमला, झगड़ा और परिवार तबाह

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 22, 2025 15:49 IST

उज्जैन जिले के महिदपुर का निवासी जितेंद्र बंजारा अपने ससुराल छोटी कड़ी गांव में पत्नी आशा बाई और बेटे रवि के साथ रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेज दिया।प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के छोटी कड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।उज्जैन जिले के महिदपुर निवासी जितेंद्र बंजारा (40) ने अपनी पत्नी आशा बाई (35) और बेटे रवि (17) पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आशा बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है।आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जैन जिले के महिदपुर का निवासी जितेंद्र बंजारा अपने ससुराल छोटी कड़ी गांव में पत्नी आशा बाई और बेटे रवि के साथ रह रहा था।

बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हमले के दौरान जब रवि बीच-बचाव करने आया, तो जितेंद्र ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आशा बाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेज दिया।

वही घायल रवि को तत्काल नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार रवि की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र बंजारा मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है।

आशा बाई के भाई रमेश ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र और आशा के बीच अक्सर झगड़े होते थे और जितेंद्र शराब पीकर घर में हंगामा करता था। आशा बाई के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बंजारा और आशा बाई की शादी लगभग 18 साल पहले हुई थी और उनका एक ही बेटा रवि है। जितेंद्र पहले उज्जैन में रहता था, लेकिन कुछ साल पहले वह अपने परिवार के साथ ससुराल छोटी कड़ी गांव आकर बस गया था। यहां वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याMadhya PradeshइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम