लाइव न्यूज़ :

10वीं कक्षा पास 18 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में 26 वर्षीय अतिथि शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 21:54 IST

नरसिंहपुरः उप पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और इसी आधार पर जांच की जा रही है। शिक्षिका स्मृति दीक्षित अभी एक माह पहले ही अतिथि शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई थीं। स्मृति बहुत ही शालीन और सौम्य स्वभाव की शिक्षिका हैं।

नरसिंहपुरः मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 10वीं कक्षा पास 18 वर्षीय युवक ने कथित प्रेम प्रसंग के कारण एक अतिथि शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय शिक्षिका 25 प्रतिशत तक जल गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और इसी आधार पर जांच की जा रही है। बयानों के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ भूरिया ने कहा कि आरोपी युवक सूर्यांश कोचर नरसिंहपुर के उत्कृष्ट स्कूल का पूर्व छात्र है और एक साल पहले ही उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

जबकि शिक्षिका स्मृति दीक्षित अभी एक माह पहले ही अतिथि शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई थीं। स्कूल के प्राचार्य जी एस पटेल ने कहा कि स्मृति दीक्षित लैब तकनीशियन के साथ-साथ अतिथि शिक्षक के रूप में डेढ़ महीने पहले ही पदस्थ हुई थीं। उन्होंने कहा, "इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। स्मृति बहुत ही शालीन और सौम्य स्वभाव की शिक्षिका हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली