लाइव न्यूज़ :

नालंदाः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, आरोपी पत्नी की पहले भी दो शादियां हुई और दोनों पति की मौत भी संदेहास्पद हालत में हो गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2022 19:55 IST

मृतक राजीव राम होली के मौके पर अपने घर आया था. वह पत्नी का चाल-चलन देख हरनौत से डेरा खाली करा गांव तुलसी गढ़ ले आया था.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पत्नी की इससे पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं.दोनों पतियों की मौत भी संदेहास्पद हालत में हो गई थी.राजीव राम की हत्या में चार बदमाश शामिल थे. 

पटनाः बिहार के नालंदा जिले में एक पत्नी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पति दिल्ली में काम करता था और पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहा करती थी. मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजीव राम होली के मौके पर अपने घर आया था. वह पत्नी का चाल-चलन देख हरनौत से डेरा खाली करा गांव तुलसी गढ़ ले आया था. यही वजह रही कि पत्नी ने राजीव की हत्या की साजिश रच दी. बताया जाता है कि आरोपी पत्नी की इससे पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों पतियों की मौत भी संदेहास्पद हालत में हो गई थी.

जिले के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसी गढ़ गांव निवासी राजीव राम की हत्या मामले में उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी की गिरफ्तारी के बाद गुडिया के प्रेमी संजीव कुमार तथा संजीव के दोस्त अटल पांडेय को भदौर थाने (पटना जिला) की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों से पूछताछ चल रही है. कहा जा रहा है कि राजीव राम की हत्या में चार बदमाश शामिल थे. 

बताया जा रहा है कि गुड़िया का प्रेम संबंध बचपन से ही गांव (मायके) के संजीव कुमार के साथ था. वह कुछ सालों से उसी के साथ हरनौत में किराए के मकान में रहती आ रही थी. वहीं पति राजीव राम दिल्ली में काम करता था. राजीव ने गुड़िया से प्रेम विवाह किया था. वह राजीव के बडे़ भाई की साली है. चंडी (नालन्दा) के थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि गुड़िया कुमारी, उसके प्रेमी राजीव कुमार व राजीव के मित्र की गिरफ्तारी कर ली गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज