लाइव न्यूज़ :

निर्वस्त्र करके दलित युवक को दबंगों ने दागा जलती लकड़ी से, गुना की घटना ने किया मानवता को शर्मसार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 14:40 IST

मध्य प्रदेश के गुना के लाडपुरा गांव में दलित अरविंद कलावत की गांव के ही दो लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे निर्वस्त्र करके जलती हुई लकड़ी और डंडों से पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देगुना के लाडपुरा गांव में दबंगों ने दलित की बर्बर पिटाई की दबंगों का आरोप था कि दलित अरविंद ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरा फरार बताया जा रहा है

गुना: दलित युवक को दबंगों ने केवल इसलिए बर्बरता से पीटा क्योंकि दबंगों को शक था कि युवक ने मोबाइल चोरी की है। इस घटना से मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर जबरदस्त सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे कोई इतना बेखौफ और अमानवीय हो सकता है कि वह जलती हुई लकड़ी से किसी को निर्वस्त्र करे और फिर उसकी पिटाई करे।

जानकारी के मुताबिक गुना के लाडपुरा गांव में यह शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए विजयनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित दलित शख्स अरविंद कलावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही दो लोगों ने उसे मोबाइल चोर कहते हुए पकड़ा और फिर डंडों से जमकर पिटाई की। आरोप है कि जब बदमाशों का मन पिटाई से भी नहीं भरा तो उन्होंने अरविंद को निर्वस्त्र किया फिर जलती हुई लकड़ी से उसकी पिटााई की।

किसी तरह मिन्नतें करके अरविंद हमलावरों के चंगुल से छूटा और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बार परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने इस मामले में नामजद शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी हेतराम गुर्जर और गोलू पर आईपीसी की धारा 323, 324 और 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा आरोपियों पर के खिलाफ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के धारा 506 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एक अपराधी को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरा फरार है। पुलिस तेजी से उसकी तलाश कर रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा। 

बताया जा रहा है कि अपराधी जब अरविंद के साथ मारपीट कर रहे थे तो वहां और भी लोग मौजूद थे, जो मूकदर्शक बने रहे और उसकी पिटाई का तमाशा देखते रहे। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने पिटाई के दौरान अरविंद को जातिसूचक गालियां भी दी। मारपीट के समय किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया था जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :Madhya PradeshPoliceGunaMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला