लाइव न्यूज़ :

नागपुरः आठ घंटे के भीतर प्रापर्टी डीलर सहित दो बुजुर्गों की हत्या, शहर पुलिस में हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2021 21:00 IST

पुलिस ने गणेशपेठ की वारदात में हत्या जबकि मानकापुर की वारदात में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देनिवृत्त कर्मचारी को कुर्सी पर बांधने के बाद गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया.मृतक हुडको कॉलोनी, जरीपटका निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण रामलाल मलिक बीमा अस्पताल के निवृत्त कर्मचारी थे.प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे. सूत्रों के अनुसार उनकी चार-पांच पत्नियां थीं.

नागपुरः शहर में आठ घंटे के भीतर प्रापर्टी डीलर सहित दो बुजुर्गों की हत्या कर दी गई. गणेशपेठ और मानकापुर थाने के तहत हुई इन वारदातों से शहर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है.

दोनों ही घटनाओं में आरोपियों का सुराग नहीं मिलने से नागरिक भी चिंतित हैं. हालांकि पुलिस ने गणेशपेठ की वारदात में हत्या जबकि मानकापुर की वारदात में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. पहली वारदात गणेशपेठ में एसटी स्टैंड के पास स्थित रजत संकुल में हुई जहां निवृत्त कर्मचारी को कुर्सी पर बांधने के बाद गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया.

मृतक हुडको कॉलोनी, जरीपटका निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण रामलाल मलिक बीमा अस्पताल के निवृत्त कर्मचारी थे. हाल में प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे. सूत्रों के अनुसार उनकी चार-पांच पत्नियां थीं. मलिक एक माह से रजत संकुल के फ्लैट क्रमांक 103 में रहते थे. यह फ्लैट कपिल नगर के धर्मरक्षित सरोदे ने किराए पर लिया है.

सरोदे यहां से हर्बल मेडिसिन का कारोबार करते हैं. इसी फ्लैट में मलिक रहते थे. बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार को कार्यालय बंद होने के बाद मलिक फ्लैट में ही थे. देर रात को उनकी सरोदे से फोन पर बात भी हुई थी. आज सुबह से वह मोबाइल पर प्रतिसाद नहीं दे रहे थे.

सुबह 9.30 बजे कार्यालय का कर्मचारी फ्लैट में आया. उसे सरोदे चेयर पर लुढ़के हुए मिले. उनका गला रेता गया था. हाथ चेयर के पीछे बंधे हुए थे. कर्मचारी ने तत्काल सरोदे को सूचना दी. इसके बाद गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया. सीसीटीवी बंद होने से पुलिस को जांच की दिशा बदलनी पड़ी. 

घटनास्थल का मुआयना करने पर आरोपी उनके किसी करीबी होने का पता चल रहा था. अनुमान है कि उसने मलिक के साथ भोजन भी किया था. इसके बाद मौका मिलते ही उसने मलिक की हत्या कर दी. बताया जाता है कि पांच-पांच पत्नियां होने से मलिक के पारिवारिक जीवन में काफी उथल-पथल मची हुई थी. यदाकदा बच्चे उनसे मिलने के लिए आते थे. वे कर्ज के भी शिकार थे इसीलिए सरोदे के फ्लैट में रहते थे. पुलिस सरोदे और मलिक के परिजनों से पूछताछ कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है.

घटनास्थल घना रिहायसी परिसर है. यहां बाहरी व्यक्ति के लिए हत्या करआसानी से फरार होना संभव नहीं है. गणेशपेठ पुलिस ने मलिक के बेटे निखिल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. दूसरी वारदात मानकापुर थाने के तहत गोरेवाड़ा परिसर में हुई. यहां लोखंडे लेआउट, गोधनी निवासी 72 वर्षीय भैयालाल नत्थूजी बैस की अगवा करहत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार बैस की जामठा में 17 एकड़ पैतृक जमीन है. इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. बैस के दो बेटे हैं.

बड़ा बेटा इंजीनियर है. बताया जाता है कि बैस का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते उनकी हत्या किए जाने की प्रबल आशंका है. गोरेवाड़ा जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर है. मंदिर के सामने खुला परिसर है. शाम 5.30 बजे बैस का शव वहां मिला. उनके शरीर पर लाठी अथवा रॉड से पीटने के निशान दिखाई दे रहे थे.

नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी. इस पर मानकापुर पुलिस वहां पहुंची. बैस के पास मिले दस्तावेज से उनकी पहचान हो गई. पुलिस ने उनके परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया. उन्होंने शव को पहचान लिया. बैस सुबह से लापता थे. संदेह है कि उन्हें सुबह ही अगवा कर लिया गया था. किसी अज्ञात स्थान अथवा कार में उनकी बेदम पिटाई की गई.

बेहोश होने पर आरोपी उन्हें गोरेवाड़ा ले आए. वहां मरा समझकर फेंककर फरार हो गए. काफी देर तक उपचार नहीं होने से बैस ने दम तोड़ दिया. वैद्य सेवानिवृत्त कर्मचारी थी. परिजनों का कहना है कि बैस अनजान व्यक्ति के साथ नहीं जा सकते थे. ऐसे में आरोपी परिचित होने की प्रबल आशंका है. पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी पता चले हैं. देर रात तक उनकी खोजबीन की जा रही है. मानकापुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई करनेवाली है.

थाने पहुंचे पुलिस आयुक्तः वारदात से चिंतित पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार शाम 7 बजे गणेशपेठ थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस जांच की प्रगति और संदिग्धों से हुई पूछताछ का ब्यौरा लिया. उन्होंने अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया. दोनों ही वारदात करीबियों द्वारा अंजाम दिए जाने का पता चला है. चित्र :

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो