लाइव न्यूज़ :

ऑटो चालक की दिनदहाड़े हत्या, पत्थर से सिर कुचला, 48 घंटे में तीसरी वारदात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 15:13 IST

नागपुरः वारदात का पता चलने पर हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंची. डीसीपी डॉ. अक्षय शिंदे भी मौके पर पहुंच गए. ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अनिल की पहचान कर ली.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को आउटर रिंग रोड पर अनिल का शव मिला. पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी.नदहाड़े हत्या की वारदात होने से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है.

नागपुरः हुड़केश्वर थाने के तहत आउटर रिंग रोड पर दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई. यह वारदात गुरुवार की दोपहर हुई.

शहर में जिस तरह से हत्याओं का सिलसिला चल रहा है उससे पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं. मृतक अनिल बर्वेकर (31) खरबी है. अनिल ऑटो चालक था. दोपहर एक बजे पुलिस को आउटर रिंग रोड पर अनिल का शव मिला. उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी. समीप ही पत्थर पड़ा हुआ था.

वारदात का पता चलने पर हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंची. डीसीपी डॉ. अक्षय शिंदे भी मौके पर पहुंच गए. ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अनिल की पहचान कर ली. पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने किसी रंजिश से इनकार किया. दिनदहाड़े हत्या की वारदात होने से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस परिसर के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है. उसे संदेह है कि आरोपी अनिल के साथ ही वहां आए थे. हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वे हत्या के इरादे से आए थे अथवा उनका किसी बात को लेकर अचानक विवाद हुआ. पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. इसके आधार पर जांच की जा रही है. 48 घंटों के भीतर हत्या की तीसरी वारदात है. इससे नागरिक भी चिंतित हैं.

युवक पर जानलेवा हमला पुरानी रंजिश के चलते अजनी में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है. यह वारदात बुधवार की शाम न्यू कैलाश नगर में हुई. जख्मी 25 वर्षीय अक्षय उर्फ गोलू रामदास वानखेड़े जबकि आरोपी पंकज दिग्रसे (25) तथा अंकुश मारुति कावरे (26) वसंत नगर हैं.

आरोपियों का कुछ समय पहले गोलू से विवाद हुआ था. इसका बदला लेने के लिए उन्होंने बुधवार की शाम सोनू पर हमला कर दिया. चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. अजनी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?