लाइव न्यूज़ :

शादी के नाम पर युवती से गैंग रेप, 1.60 लाख रुपए में बेचा, जलगांव से मुक्त कराई गई पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2021 20:31 IST

नागपुर का मामलाः युवती का शोषण करनेवाले युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ जलगांव पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के माता-पिता को बेटी की अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा दिया.वर पक्ष द्वारा शादी का खर्च वहन किए जाने का बताकर तत्काल हामी भरने को कहा.चचेरी मौसी, उसके तीन-चार साथी युवती और उसके परिजनों को जलगांव के नेवती, पारोडा ले गए.

नागपुरः गरीब युवती को शादी का झांसा देकर 1.60 लाख रुपए में बेचकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है.

युवती का शोषण करनेवाले युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ जलगांव पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है. 22 वर्षीय युवती के पिता मजदूरी करते हैं. उसकी चचेरी मौसी तुमसर, भंडारा में रहती है. उसने युवती के माता-पिता को बेटी की अच्छे परिवार में शादी कराने का झांसा दिया. वर पक्ष द्वारा शादी का खर्च वहन किए जाने का बताकर तत्काल हामी भरने को कहा.

चचेरी मौसी, उसके तीन-चार साथी युवती और उसके परिजनों को जलगांव के नेवती, पारोडा ले गए. वहां के जगदीश पाटिल से शादी कराने का बताया. जगदीश की काफी खेती होने का बताते हुए तत्काल शादी करने को कहा. गरीबी और दो बेटियों की जिम्मेदारी होने से युवती के माता-पिता तैयार हो गए. वहां 3 फरवरी को एक धार्मिक स्थल पर कथित शादी करने के बाद युवती के परिजन नागपुर लौट आए.

15 दिन बाद युवती के माता-पिता बेटी को लेने के लिए जानेवाले थे. इसके पहले 17 मार्च को जगदीश के भाई पंकज ने युवती के पिता को फोन कर 1.60 लाख रुपए लेकर आने को कहा. उसने चचेरी मौसी तथा उसके साथियों द्वारा 1.60 लाख रुपए में युवती की बिक्री किए जाने का बताया.

युवती के परिजन इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए तुमसर थाने गए. तुमसर पुलिस ने मौसी और उसके साथियों को बुलाकर युवती के परिजनों को वहां से भगा दिया. 18 फरवरी को युवती ने किसी तरह पिता को फोन किया. उसने जगदीश के साथ उसके पिता और भाई द्वारा भी यौन शोषण किए जाने का बताया. जिसके बाद परिजन सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रधान के साथ जलगांव पहुंचे.

उन्हें युवती को बंधक बनाए जाने का पता चला. युवती का शोषण करके अमानवीय यातनाएं दी जा रही थी. जिसके बाद परिजनों ने पारोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस और स्थानीय लोग आरोपियों के पक्ष में खड़े हो गए. परिजन और उमेश प्रधान के दबाव बनाने पर 4 मार्च को पारोडा पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

परिजनों ने चचेरी मौसी और उसके साथियों के खिलाफ युवती की बिक्री करने का मामला दर्ज करने की मांग की है. पारडी में कई गरीब परिवार की युवतियों की इस तरह से बिक्री किए जाने का पता चला है. इस प्रकरण में तुमसर पुलिस ने भी गंभीर लापरवाही बरती है. उसके अधिकारी-कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है. विश्वकर्मा समाज एकता महासंघ ने पारडी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?